दुबई से लौटी DGP की एक्ट्रेस बेटी एयरपोर्ट पर 15किलो सोने के साथ अरेस्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक के डीजीपी की एक्ट्रेस सौतेली बेटी को एयरपोर्ट पर 15 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी की एक्ट्रेस बेटी दुबई से लौटकर आई थी। सोना बरामद होने के बाद अब एड्रेस पर सोने की तस्करी का पुलिस को शक है।
बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या को DIR द्वारा 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस द्वारा तकरीबन 15 किलोग्राम सोने के साथ अरेस्ट की गई कन्नड़ एक्ट्रेस कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रामचंद्र राव की सौतेली बेटी होना बताई गई है। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य एवं पाटकी में काम किया है।
अदालत में पेश की गई कन्नड़ एक्ट्रेस को कोर्ट द्वारा अब 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही एक्ट्रेस की एक्टिविटी पर नजरे रख रही थी, क्योंकि वह पिछले 15 दिनों के भीतर चार मर्तबा दुबई जा चुकी थी।