देसी दूल्हा इंग्लिश मेम- पता नहीं कब लड़े दोनों के नैन- रचाई शादी तो..

देसी दूल्हा इंग्लिश मेम- पता नहीं कब लड़े दोनों के नैन- रचाई शादी तो..

बुंदेलखंड। बीटेक करने के बाद अमेरिका में एमबीए की पढाई करने पहुंचे युवक की वहां की रहने वाली लड़की के साथ आंखें चार हो गई। इस दौरान युवक की नौकरी लगने पर दोनों का प्यार गहरा हो गया। अमेरिका से शादी रचाने के लिए भारत पहुंची लड़की ने अब दुल्हन बनकर देसी लड़के के साथ ब्याह रचा लिया है।

देव उठानी एकादशी के मौके पर बुंदेलखंड के हमीरपुर में देशी दूल्हे की इंगलिश मेम के साथ हुई शादी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। बुंदेलखंड के हमीरपुर में रहने वाले सचिन को अमेरिका में नौकरी करने के दौरान वहां की रहने वाली ओलीविया के साथ प्यार हो गया थ जो धीरे-धीरे परवान चढ़ते हुए दोनों की शादी की नौबत तक पहुंच गया।

देवउठनी एकादशी के मौके पर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। अपने प्रेमी सचिन के साथ शादी रचाने के लिए ओलिविया अमेरिका से चलकर हमीरपुर पहुंची। जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ ओलिविया ने अपने प्रेमी सचिन के साथ शादी रचाई।

हाथों में शगुन की मेहंदी और दुल्हन के जोड़े में सजीधजी ओलिविया की खुशी देखते ही बन रही थी और वह अपने आपको देखकर खूब इतरा रही थी। हमीरपुर के नारायण नगर के रहने वाला सचिन शर्मा भारत में बीटेक करने के बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करने के लिए चला गया था। इसके बाद सचिन की वहीं पर नौकरी लग गई। इस बीच उसकी मुलाकात ओलिविया से हुई जिसका सुखद परिणाम अब दोनों की शादी के रूप में सामने आया है।

epmty
epmty
Top