दिल्ली फिर हुई बेहाल- लगातार बढ़ रहा यमुना का पानी- बारिश से..

दिल्ली फिर हुई बेहाल- लगातार बढ़ रहा यमुना का पानी- बारिश से..

नई दिल्ली। पहले से ही चौतरफा बाढ़ की मार झेल रहे राजधानी दिल्ली के लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। कई दिनों बाद खतरे के निशान से नीचे जाती हुई दिखाई दे रही यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। अगले दिनों में बारिश होने से और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोडे जाने से हालात और भी अधिक खराब हो सकते हैं।

सोमवार की सवेरे यमुना नदी में एक बार फिर से पानी के स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। लगातार कई घंटों तक दर्ज की गई जल स्तर की वृद्धि से लोगों में अफरा तफरी सी मच गई है। सवेरे तकरीबन 10.00 बजे राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 205.70 हो गया है। इससे पहले तकरीबन 9.00 बजे जब जांच पड़ताल की गई थी तो जल स्तर 205.58 तक पहुंच गया था।


यमुना के जलस्तर पिछले सप्ताह 207.49 मीटर की ऊंचाई के साथ पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। कहने का तात्पर्य यह है कि यमुना नदी का जलस्तर अभी तक भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है और यमुना 205.33 मीटर के जलस्तर के साथ बह रही है। पहाड़ों पर अधिक बारिश के बाद अब एक बार फिर से हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की अटकले लगाई जा रही है। बारिश का पानी छोड़े जाते ही दिल्ली में हालात अभी और खराब हो सकते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम जनमानस से गुजारिश करते हुए कहा है कि वह तन, मन और धन से लोगों की मदद करें क्योंकि यह एक पुण्य का काम है।

epmty
epmty
Top