खतरनाक पिटबुल ने महिला को काटा- मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

खतरनाक पिटबुल ने महिला को काटा- मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। शासन और प्रशासन की ओर से निरंतर दी जा रही हिदायत के बावजूद सुरक्षा की बजाय सिंबल स्टेटस के लिए पाले जाने वाले खतरनाक प्रजाति के डॉग पिटबुल लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बना रहे हैं। किसी काम से पड़ोस में रहने वाले परिवार के यहां गई महिला के ऊपर पिटबुल ने हमला बोल दिया। बुरी तरह से घबराई महिला की चीख पुकार की आवाज को सुनकर अन्य पड़ोस के लोग बाहर निकल आए और महिला को बचाया।

सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली महिला रिंकी सिंह सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी पड़ोसन के यहां किसी काम से गई थी। आरोप है कि जैसे ही रिंकी सिंह ने पड़ोसी के घर की डोर बेल बजाई तो घर के अंदर से निकलकर आए खतरनाक डॉग पिटबुल ने रिंकी सिंह के ऊपर हमला बोल दिया और कई जगह से काटकर उसे घायल कर दिया। पिटबुल के हमले से घबराई रिंकी सिंह के चिल्लाने पर पड़ोस के अन्य लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आए और उन्होंने किसी तरह से महिला को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया।


पीड़ित महिला ने सुशांत गोल्फ सिटी में अपार्टमेंट निवासी मलिक के खिलाफ खतरनाक डॉग पिटबुल पालने के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी केसर बाग इलाके में रहने वाले एक परिवार के यहां पाले गए डॉग पिटबुल ने अपनी ही मालकिन पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हुई महिला की बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन और लखनऊ नगर निगम ने पिटबुल पालने पर रोक लगा दी थी तथा समस्त लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे। इसके बावजूद सुशांत गोल्फ सिटी में खतरनाक पिटबुल पाला गया था।

epmty
epmty
Top