दादागिरी-DM ने तोड़ा मोबाईल-मारा थप्पड़-तुरंत हटाये गए

दादागिरी-DM ने तोड़ा मोबाईल-मारा थप्पड़-तुरंत हटाये गए

रायपुर। कभी-कभी जिला अधिकारी अपने आप को देश के संविधान से भी ऊपर समझने लगते हैं। वह यह तक नहीं देख पाते कि सामने कौन लाचार है या बेबस है या उसकी क्या परेशानी है। बस उन्हें अपने अपने कलेक्टर की दादागिरी जो दिखानी है। क्योंकि वह जनपद के कलेक्टर है। मगर शायद जिला अधिकारी महोदय यह भूल गए थे किस देश में संविधान नाम की भी एक चीज है जो आपके पद से भी ऊंचा स्थान रखता है।

दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर के कलेक्टर रणवीर शर्मा को हटाने के निर्देश छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने एक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि वह बदसलूकी करते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के दौरान यह देखा गया है कि कलेक्टर रणवीर शर्मा सड़क पर एक व्यक्ति से लॉकडाउन में घूमने का कारण अपनी गाड़ी के पास खड़े हुए पूछ रहे हैं। तभी कलेक्टर रणवीर शर्मा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। उन्होंने तुरंत युवक का फोन हाथ में लिया जिसमें युवक कलेक्टर साहब को कुछ दिखाना चाह रहा था और यह बताना चाह रहे थे कि उसका सड़क पर निकलने का कारण क्या है। मगर उन्होंने तुरंत ही युवक का फोन लेकर सड़क पर डाल दिया और तोड़ दिया। उसके बाद उस युवक को अपने कलेक्टर की दादागिरी दिखाते हुए थप्पड़ भी मारे।

पास ही खड़े किसी व्यक्ति ने उनके इस कृत्य की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने पहुँचा और उन्होंने कड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल कलेक्टर रणवीर शर्मा को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। उसके बाद गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर के नए कलेक्टर का चार्ज दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा

सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।

यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

epmty
epmty
Top