आयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट- उड़ गई दीवार छत में पड़ी दरार

आयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट- उड़ गई दीवार छत में पड़ी दरार

कानपुर देहात। आयल फैक्ट्री के भीतर रखें सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके के साथ फटे सिलेंडर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि घायल हुए आधा दर्जन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाना बनाते समय हुए सिलेंडर ब्लास्ट का धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवार उड़ गई और कई जगह छेद हो गए। छत भी जगह-जगह से दरक गई है।

शुक्रवार को रनिया इलाके में स्थित आयल फैक्ट्री के भीतर खाना बनाते समय हुए सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई है। आधा दर्जन मजदूरों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई उस वक्त एक कमरे में मजदूर दोपहर का भोजन बना रहे थे।

सिलेंडर ब्लास्ट की वारदात इस कदर भयानक थी कि कमरे की दीवार उड़ गई है और कई स्थानों पर छेद होने के अलावा कमरे की छत में दरारें आ गई है। धमाके के बाद कमरे में आग भी लग गई। सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने झूलसे हुए मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

Next Story
epmty
epmty
Top