चक्रवात की दहशत- कॉलेज कर दिए बंद- मछुआरों को एडवाइजरी जारी

चक्रवात की दहशत- कॉलेज कर दिए बंद- मछुआरों को एडवाइजरी जारी

पुडुचेरी। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को गहन दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाने के बाद सरकार की ओर से पुडुचेरी में कालेजों को बंद करने का ऐलान करते हुए मछुआरों के लिए भी एडवाइस जारी जारी कर दी गई है। चक्रवात के सोमवार को आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले इसके चक्रवात में तब्दील होने का अनुमान है।

शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी में मौसमी प्रणाली के प्रभाव के कारण सोमवार एवं मंगलवार को उड़ीसा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया है कि दबाव क्षेत्र 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद गहन दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

शनिवार की सवेरे 5:30 बजे पुडुचेरी से तकरीबन 500 किलोमीटर पूर्व दक्षिण पूर्व, चेन्नई से 510 किलोमीटर पूर्व दक्षिण पूर्व, नेल्लौर से 630 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और मछलीपट्टनम से 710 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

इसी के चलते 4 दिसंबर को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी स्कूल कॉलेज में छुट्टी की घोषणा करते हुए इन्हें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि संभावित चक्रवात के कारण पुडुचेरी कराईकाल और यणम क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज में सोमवार को छुट्टी घोषित की जाती है।

epmty
epmty
Top