बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक में की लूट- दो महिला सहित तीन घायल

बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक में की लूट- दो महिला सहित तीन घायल

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जीरण थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा स्थित एक ग्रामीण बैंक में आज दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटनाक्रम में दो महिलाएं और एक बैंक का कर्मचारी घायल हो गया, जिन्हें जिला अस्पताल ले लाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चीताखेड़ा गांव के एक ग्रामीण बैंक में दोपहर के समय दो बदमाश घुसे और अपने पास रखे कट्टे से फायरिंग की। इस घटनाक्रम में दो महिलाएं जुम्माबाई और मांगीबाई तथा बैंक का एक कर्मचारी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बदमाशों ने बैंक से 71 हजार 660 रुपए लूट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके में छानबीन और जांच की जा रही है। शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

epmty
epmty
Top