भिवानी में छिपा सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल बदमाश गिरफ्तार

भिवानी में छिपा सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल बदमाश गिरफ्तार

भिवानी। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साज़िश में शामिल बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। रेकी करने वालों में शामिल बदमाश की गिरफ्तारी भिवानी से की गई है जो मुंबई से भागने के बाद यहां जाकर छुप गया था।

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 एवं नवी मुंबई पुलिस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में वांटेड चल रहे आरोपी को भिवानी में दबिश देते हुए गिरफ्तार किया है।

गांव तिगड़ाना का रहने वाला बदमाश दीपक उर्फ जोनी मुंबई से फरार होने के बाद भिवानी में आकर छुप गया था। संयुक्त ऑपरेशन चलाने वाली हरियाणा पुलिस ने आगामी कार्यवाही के लिए दीपक को नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है ।

इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वर्ष 2024 में नवी मुंबई के थाना पनवेल सिटी में मामला दर्ज किया गया था।

epmty
epmty
Top