भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति में आई दरार- सिसोदिया का कार्यवाही का आग्रह

भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति में आई दरार- सिसोदिया का कार्यवाही का आग्रह

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित विख्यात पशुपतिनाथ महादेव की भव्य प्रतिमा में दरारें उठने की आशंका जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस मामले में उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

सिसाेदिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भगवान पशुपतिनाथ महादेव की दिव्य एवं नयनाभिराम अष्टमूर्ति प्रतिमा दशपुर की नगरी मंदसौर (मध्यप्रदेश) में विराजित है। आशंका जताई जा रही है कि 'प्रतिमा के मुख पर दरार पड़ रही है'।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर, जानकारों से सलाह लेकर प्रतिमा के क्षरण को रोका जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री डाॅ यादव के साथ ही भारत सरकार के पुरातत्व विभाग और मध्यप्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञों से इस दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश देने एवं उचित कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया है।

मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर समूचे क्षेत्र में खासा विख्यात है। श्रावण मास में इसका खासा महत्व बताया जाता है। बताया जाता है कि ये प्रतिमा शिवना नदी से प्राप्त हुई थी।

epmty
epmty
Top