हल्द्वानी में दम घुटने से दम्पत्ति की मौत- परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी में दम घुटने से दम्पत्ति की मौत- परिजनों में मचा कोहराम

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गोबर गैस प्लांट की सफाई के दौरान एक दम्पत्ति की दम घुटने से मौत हो गयी। दम्पत्ति उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी के बिठौरिया फेस-एक की है। मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी जगदीश जोशी की बिठौरियां फेस-एक में गौशाला है। उप्र, बदायूं के रजऊ निवासी मटरू अपने परिवार के साथ यहीं रहता है और गौशाला में काम करता है। आज सुबह टैंकर की मदद से टैंक की सफाई की गयी। इस दौरान टैंक में कुछ गंदगी रह गयी।

गंदगी को साफ करने के लिये मटरू टैंक में उतर गया। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। पति को बचाने के लिये उसकी पत्नी भी टैंक में उतर गयी। दोनों बेहोश हो गये। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। दोनों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top