निर्माण में लगे मजदूरों को मारी गोली- एक श्रमिक की मौत, तीन गंभीर

निर्माण में लगे मजदूरों को मारी गोली- एक श्रमिक की मौत, तीन गंभीर

इंफाल। जंगल राज कायम करते हुए हमलावरों ने निर्माण के काम में लगे मजदूरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान चलाई गई गोलियों की चपेट में आकर घायल हुए तीन श्रमिक ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जिनमें से एक मजदूर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बाकी बचे दो मजदूरों का अभी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मणिपुर के इंफाल में शनिवार की देर शाम हमलावरों द्वारा अंजाम दी गई गोलाबारी की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। इस वारदात में जख्मी हुए दो मजदूर हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं।

नाओरेम-थोंग खुमानथेम लीकार्ड मैं हुई इस घटना के दौरान जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान झारखंड के रहने वाले 41 वर्ष से श्री राम हंगसदा के रूप में की गई है। घायल हुए दो अन्य मजदूर भी झारखंड के ही रहने वाले होना बताए गए हैं। जानकारी मिल रही है कि हमलावरों की गोलियों का निशाना बने तीनों मजदूर की स्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं।

गोलीबारी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है‌। फिलहाल मजदूरों पर हमला करते हुए गोली चलाकर फरार हुए हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

epmty
epmty
Top