एक्ट्रेस सनी लियोनी के बार एवं रेस्टोरेंट निर्माण पर लगी रोक

लखनऊ। राजधानी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के निर्माणाधीन बार एवं रेस्टोरेंट के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक्शन लेते हुए चीका लोका बाय सनी लियोनी पर रोक लगा दी है।
शुक्रवार को राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की ओर से एक्सपीरियंस डेवलपर्स के अंतर्गत लिए गए बड़े एक्शन के तहत राजधानी में बना रहे सनी लियोन के बार एंड रेस्टोरेंट चिका लोका बाय सनी लियोन के निर्माण पर रोक लगा दी है।
आयोग की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि एक्ट्रेस के बार एवं रेस्टोरेंट का निर्माण ना केवल स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है बल्कि राजधानी लखनऊ हाई कोर्ट और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसी संस्थाओं की सुरक्षा के लिए भी बार एवं रेस्टोरेंट एक बड़ा खतरा है।
राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की ओर से यह रोक शिकायतकर्ता प्रेमा सिंह के ओर से लगाए गए इन आरोपों को लेकर लगाई गई है कि डेवलपर्स ने सामुदायिक केंद्र, क्लब हाउस को अवैध रूप से चीका लोका को आवंटित कर दिया है, जहां बार और रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक गतिविधियां अंजाम दी जाती है। यह योजना का उल्लंघन है।