चकबंदी अधिकारी का पेशकार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार- मुकदमे के....

चकबंदी अधिकारी का पेशकार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार- मुकदमे के....

मेरठ। मुकदमे के सेटलमेंट के लिए कलेक्ट्रेट में रिश्वत ले रहे चकबंदी अधिकारी के पेशकार को विजिलेंस की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर पेशकार के पकड़े जाने से कलेक्ट्रेट में अब हड़कंप मचा हुआ है।

शुक्रवार को विजिलेंस टीम की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत मेरठ कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग के दफ्तर में छापामार कार्यवाही करते हुए चकबंदी अधिकारी के पेशकार धर्मदेव को₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद सिविल लाइन थाने ले जाएं गए पेशकार ने एक मुकदमे के सिलसिले में पीड़ित से ₹20000 की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से मामले की जांच पड़ताल की गई। मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के बाद जब शिकायत को सही पाया गया तो आज विजिलेंस की टीम ने अपने ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए पीड़ित को चकबंदी अधिकारी के पेशकार के पास भेजा।

जैसे ही धर्मदेव ने पीड़ित से ₹20000 लिए वैसे ही पहले से अपनी फील्डिंग सजाये बैठी विजिलेंस की टीम ने धर्मदेव को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। विजिलेंस की टीम अब पकड़े गए धर्मदेव को सिविल लाइन थाने ले गई है, जहां रिश्वतखोर पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है़।

epmty
epmty
Top