टमाटर और मिर्च की माला पहनकर विधानसभा में पहुंची कांग्रेस विधायक

टमाटर और मिर्च की माला पहनकर विधानसभा में पहुंची कांग्रेस विधायक

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है ऐसे में टमाटर और मिर्च की महंगाई को देखते हुए कांग्रेस विधायक टमाटर व मिर्च की माला पहनकर विधानसभा सदन में पहुंची।


गौरतलब है कि इन दिनों टमाटर और मिर्च के साथ-साथ सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है जिसमें कांग्रेस की रैगांव से विधायक कल्पना वर्मा अपने गले में टमाटर और मिर्च से बनी माला पहन कर मध्यप्रदेश की विधानसभा में पहुंची। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक के गले में टमाटर और मिर्च से बनी माला मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने बातचीत में कहा कि हर तरफ बहने परेशान हो रही हैं, टमाटर हरी मिर्च के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने से मध्य प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा के गले में टमाटर और मिर्च की माला मध्य प्रदेश की सियासत में सुर्खियां बटोर रही हैं।https://youtu.be/7BlH2hXvfBs

Next Story
epmty
epmty
Top