कांग्रेस नेता की मांग- कानून बनाकर बलात्कारियों को बनाया जाए नपुंसक

कांग्रेस नेता की मांग- कानून बनाकर बलात्कारियों को बनाया जाए नपुंसक

ग्वालियर। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और संदीप सिंह का मुद्दा उठाकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की घेराबंदी करते हुए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सरकार से डिमांड उठाई है कि वह बलात्कारियों को नपुंसक बनाने वाला कानून लेकर आए। उन्होंने रेप के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की डिमांड भी उठाई है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि महिलाओं विशेषकर लड़कियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध अब अनियंत्रित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता, मंत्री और सांसद भी महिला एवं लड़कियों से अपराध में शामिल है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकारे महिलाओं एवं लड़कियों पर अपराध करने वाले लोगों को बचाने का काम कर रही है। इन सरकारों को दो से तीन महीने में नाबालिक पीड़ितों से जुड़े बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक एवं विशेष अदालत स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए और उन्हें नपुंसक बनाने के लिए एक कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब तक अपराधियों में डर पैदा नहीं होगा उस वक्त तक अपराध होते रहेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top