शुरू हुआ शीत युद्ध-सचिव ने लगाये आरोप-CEO बोले बेबुनियाद

शुरू हुआ शीत युद्ध-सचिव ने लगाये आरोप-CEO बोले बेबुनियाद
  • whatsapp
  • Telegram

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी बनने से पहले ही सचिव और सीईओ के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया है। जिसके चलते सचिव की ओर से जहां सीईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो सीईओ ने सचिव द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।


शनिवार को महानगर को आधुनिक सुख सुविधाये उपलब्ध कराते हुए स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम कर रही कंपनी की सचिव पूजा ने नगर आयुक्त पर अनेक गंभीर आरोप लगाये है। उधर नगर आयुक्त ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जो हमारी स्मार्ट सिटी है उसमें कई परियोजनाएं चल रही है। उन पर काम हो रहा था।

हमारी स्मार्ट सिटी में जो कंपनी सचिव पूजा है उसकी लापरवाही की शिकायतें पहले भी आ रही थी। जिसके तहत हमारा काम पिछड़ गया है। उसने हमारे ऊपर आरोप भी लगाए हैं जिनकी जांच कमिश्नर के द्वारा गठित टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि पूजा झूठा आरोप लगा रही है कि मेरी सैलरी नहीं मिली और मेरा शोषण किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा ने कई फाइलों पर पिछले अधिकारियों से साइन नही कराए है। जिससे कई प्रोजेक्ट रुक गए है। उन्होंने कहा कि सचिव के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी और उस पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top