शादी में घमासान- स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के बीच चले थप्पड़- नीचे....

शादी में घमासान- स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के बीच चले थप्पड़- नीचे....

मेरठ। वरमाला की रस्म के दौरान लेट लतीफी को लेकर शुरू हुआ बवाल थोड़ी ही देर में संघर्ष का मैदान बन गया। स्टेज पर बैठे दूल्हा दुल्हन के बीच जहां थप्पड़बाजी हो गई। वही नीचे पंडाल में बारातिया एवं घरातियों के बीच मारपीट होने से शादी की हंसी खुशी का माहौल थोड़ी ही देर में तनाव पूर्ण माहौल में बदल गया। बाद में दोनों पक्षों में एक दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ।

दरअसल सोमवार की देर शाम दिल्ली का रहने वाला लड़का बारात लेकर थाना दौराला क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा था। लव मैरिज के अंतर्गत हो रही शादी में वर और वधु दोनों पक्षों के लोग शादी की रस्मों में शामिल हुए थे। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया था, जहां होने वाली जयमाला का वह इंतजार कर रहा था। लेकिन वधू पक्ष की ओर से देरी किए जाने पर दूल्हा नाराज हो गया।

पहले तो लड़की लड़के और लड़की के बीच जमकर कहा सुनी हुई फिर यह मारपीट दोनों के परिजनों के बीच पहुंच गई। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी होने से मामला बिगड़ गया। थोड़ी ही देर में स्टेज पर बैठे दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के ऊपर दे दनादन थप्पड़ों की बरसात करने लगे। लड़का और लड़की को मारपीट करते हुए देखकर वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी गांव वाले ने पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दे दी।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मामला इस हद तक पहुंचा कि दुल्हन ने पुलिस के सामने ही शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ। मामले को लेकर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ का कहना है कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत आने पर ही पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top