बस खेत में घुसी, एक दर्जन यात्री घायल- कोहराम

बस खेत में घुसी, एक दर्जन यात्री घायल- कोहराम

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में आज एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर एक खेत में जा घुसी, जिससे उसमें सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज रफ्तार निजी यात्री बस झिंगोदर से सतना जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर उरदान गांव के पास खेतों में जा घुसी। दुर्घटना में बस सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top