निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर चलाई गई गोलियां- केंद्रीय बलों की..

निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर चलाई गई गोलियां- केंद्रीय बलों की..

इंफाल। केंद्रीय बलों की टीमों की तैनाती के बावजूद निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। अभी तक गोलीबारी की इस घटना में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। राहत की बात यह रही है कि गोली चलाने की इस घटना में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मणिपुर में जारी हिंसा की घटनाओं के बीच इंफाल में बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की रात उपद्रवियों द्वारा एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए पैलेस कंपाउंड में जमकर फायरिंग की गई है।

पुलिस ने बताया है कि जिस धार्मिक स्थल पर उपद्रवियों द्वारा गोलियां चलाई गई है, केंद्रीय बलों की एक टीम उस निर्माणाधीन धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए तैनात थी। राहत की बात यह रही है कि उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी की इस घटना में सुरक्षा बल के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top