बसपा के प्रदेश अध्यक्ष की अज्ञात हत्यारो ने कर दी हत्या

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष की अज्ञात हत्यारो ने कर दी हत्या

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने हमला करके हत्या कर दी। बसपा प्रमुख मायावती ने इस हत्याकांड पर अपना दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी के तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग बीती शाम चेन्नई के पेरमबूर में अपने आवास पर अपने साथी नेताओं के साथ बैठे हुए वार्तालाप कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने आर्म स्ट्रांग पर हमला कर दिया।

इस हमले में आर्मस्ट्रांग घायल हो गए तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर चले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग को मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के बाद चेन्नई पुलिस ने अब तक शक के आधार पर आठ लोगों को पकड़ लिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की मौत पर दुख व्यक्त किया है

epmty
epmty
Top