बहनोई को साले ने मारी गोली- भागकर बहन से की थी लव मैरिज

बहनोई को साले ने मारी गोली- भागकर बहन से की थी लव मैरिज

मेरठ। परिवारजनों के फैसले के विपरीत जाकर बहन के साथ भाग कर शादी करने वाले बहनोई को साले ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक के साथ प्रेम विवाह करने वाली लड़की का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। प्रेमी के घर वालों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जनपद मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के कपटटा गांव में रहने वाले युवक ने अपनी बहन के साथ भाग कर शादी करने वाले गौरव को गोली मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार की देर रात अंजाम दी गई गोली मारने की इस घटना में जख्मी हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कबटटा गांव के रहने वाले टीकाराम के बेटे गौरव का गांव की ही लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की के घर वालों को शादी का प्रस्ताव भेजा, लेकिन लड़की वाले जब शादी करने को तैयार नहीं हुए तो गौरव ने अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग कर गाजियाबाद कोर्ट में शादी कर ली।

लड़की के घर वालों को जब इस प्रेम विवाह का पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई और लड़की तथा उसके प्रेमी कथा घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गौरव को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top