स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट- मची अफरा तफरी- 15 श्रमिक झुलसे

स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट- मची अफरा तफरी- 15 श्रमिक झुलसे

रुड़की। स्टील फैक्ट्री में अपनी स्पीड से चल रहे काम के बीच अचानक से जोरदार धमाका हुआ। जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर फैक्ट्री में काम कर रहे 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में सभी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गुरूकुल नारसन इलाके के मुंडियाकी गांव में स्थापित गायत्री स्टील फैक्ट्री में रोजाना की तरह बीती रात भी काम चल रहा था। आधी रात के बाद तकरीबन 12.30 बजे फैक्ट्री के भीतर जोरदार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री में चारों तरफ तफरी मच गई।

मौके पर जाकर देखा गया तो ब्लास्ट की चपेट में आकर 15 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे। जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से झुमसे सभी श्रमिकों को मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। कुछ मजदूर रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराये गये। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन इस बड़ी घटना को छुपाने के प्रयासों में लग रहा।

तमाम प्रयासों के बावजूद बृहस्पतिवार को दिन निकलते निकलते यह मामला उजागर हो गया। जिसके चलते फायर ब्रिगेड एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल का सिलसिला शुरू कर दिया है।

मंगलौर कोतवाल महेश जोशी ने स्टील फैक्ट्री के भीतर धमाका होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से इस हादसे की बाबत सूचना मिली थी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायल श्रमिकों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top