भाजपा दफ्तर पर केरोसीन बम से हमला-बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

भाजपा दफ्तर पर केरोसीन बम से हमला-बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

नई दिल्ली। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर केरोसिन बम फेंक दिया है। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई घटना की फुटेज खंगालकर पुलिस हमलावरों को दबोचने के प्रयासों में लगी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु स्थित दफ्तर पर केरोसीन बम से हमला किया गया है। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर केरोसीन बम फेंकने की इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि केरोसिन बम से किए गए इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है। लेकिन बीजेपी के दफ्तर पर केरोसिन बम के फेंके जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई घटना की फुटेज खंगाल कर पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो इस समय तमिलनाडु के दौरे पर हैं, इसी के मद्देनजर हमलावरों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर केरोसीन बम फेंका गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top