भाजपा MLA ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी- सड़कों पर ना हो ईद की नमाज

भाजपा MLA ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी- सड़कों पर ना हो ईद की नमाज

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने पुलिस कमिश्नर को लिखकर भेजी चिट्ठी में सार्वजनिक स्थानों परंं नमाज पढ़ने से रोके जाने की डिमांड करते हुए कहा है किस शहर में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है और आम जनता को असुविधा होती है।

राजधानी दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की माँग की है।

पुलिस आयुक्त को भेजें अपने पत्र में बीजेपी विधायक ने बताया कि सड़कों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ अन्य आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और कई बार एंबुलेंस, स्कूल बसों व अन्य आवश्यक सेवाएँ भी प्रभावित होती हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके चलते सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मस्जिदों और निजी परिसरों में ही मजहबी गतिविधियों को सीमित रखने की अपील की।

ऐसी ही डिमांड भाजपा के एक अन्य विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने भी उठाई है।

Next Story
epmty
epmty
Top