भाजपा के विधायक अमृत लाल मीणा का हुआ निधन

भाजपा के विधायक अमृत लाल मीणा का हुआ निधन

उदयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृतलाल मीणा का बुधवार देर रात उदयपुर में आकस्मिक

निधन हो गया। मीणा करीब 65 वर्ष के थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनका निधन हो गया।

सलंबूर जिले के लालपुरिया गांव में वर्ष 1959 में जन्मे मीणा वर्ष 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वह 2018 और 2023 में भी विधायक निर्वाचित हुए। उनके निधन पर हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहरा दुख जताया है।

बागडे ने मीणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शर्मा ने कहा कि सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का ह्रदयघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं , यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Next Story
epmty
epmty
Top