भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
![भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा](https://www.khojinews.co.in/h-upload/2021/07/23/1192048-0254.jpg)
नई दिल्ली । तेलंगाना के पूर्व मंत्री मोथकुपल्ली नरसिम्हुलु ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया।
मोथकुपल्ली नरसिम्हुलु ने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इतने व्यापक राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें पार्टी में उचित स्थान नहीं दिया गया। उन्हाेंने अपना इस्तीफा भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार को भेज दिया है। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे।
नरसिम्हुलु 1982 में तेलुगू देशम पार्टी के गठन के बाद से उसके साथ थे और पूर्व संयुक्त आंध्र प्रदेश में मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें पार्टी नेतृत्व की आलोचना करने के कारण तेदेपा से निष्कासित कर दिया गया था।
वार्ता
![](http://khojinews.co.in/h-upload/2021/07/23/1191776-82d2c8c9-f821-424d-ab8e-ed02a9a10454.jpg)
![](http://khojinews.co.in/h-upload/2021/07/23/1191775-9c933f18-6852-495c-9598-d9c6c7e3afe3.jpg)
Next Story
epmty
epmty