BJP नेता को CO ने हड़काया- नेतागिरी निकालने की वार्निंग- SSP....

BJP नेता को CO ने हड़काया- नेतागिरी निकालने की वार्निंग- SSP....

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर हंगामा करते हुए सीओ के खिलाफ कार्यवाही की डिमांड की है।

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर हंगामा करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं द्वारा सीओ सदर देहात के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

हंगामा कर रहे भाजपा नेताओं के मुताबिक महानगर के गंगानगर में रहने वाले भाजयुमो गंगानगर मंडल मंत्री अभय पांडे शनिवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे इनर रिंग रोड से होते हुए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तो उन्हें को सादर देहात नवीन शुक्ला ने रोक लिया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री नेमू पंडित जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपना नाम और पद की जानकारी देते हुए सीओ से अभय पांडे को छोड़ने की रिक्वेस्ट की।। नेमू पंडित का आरोप है कि इस पर सीओ ने उन्हें नेतागिरी निकालने की धमकी दी और कहा कि विधायक को फोन किया अथवा उनका फोन आया तो सीधे जेल भेज दूंगी।

नेमू पंडित का आरोप है कि तकरीबन 1 घंटे तक पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में रखा गया और माफी मांगने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इस मामले को लेकर सीओ नवीन शुक्ला का कहना है कि भाजपा नेता की ओर से लगाएं गए आरोप पूरी तरह से निराधार है और जांच करने पर सत्यता सामने आ जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top