BJP कैंडिडेट के विरोध में निकाली बाइक रैली- गद्दार नहीं चलेगा

BJP कैंडिडेट के विरोध में निकाली बाइक रैली- गद्दार नहीं चलेगा

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित किए गए बीजेपी कैंडिडेट के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और कहा कि नहीं चलेगा नहीं चलेगा गद्दार बिल्कुल नहीं चलेगा। दरअसल मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने की चाहत में लगी भारतीय जनता पार्टी की ओर से इलेक्शन से 3 महीने पहले ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।


महेश्वर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए राजकुमार मेव के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली का आयोजन कर तीन अलग-अलग स्थान से बाइक रैली निकाली। पहली बाइक रैली बलवाड़ा मंडल से आरंभ होने के बाद कराही होते हुए कतार गांव में पहुंची। महेश्वर एवं मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता कतार गांव से सामूहिक विधानसभा स्तरीय रैली निकालते हुए कतार गांव में पहुंचे। जहां संयुक्त रूप से किए गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नहीं चलेगा नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा।

विजय स्तंभ चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर अपना नजला उतारते हुए बीजेपी प्रत्याशी के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। रैली में शामिल हुए वाहनों की संख्या 1000 से भी अधिक रही।

epmty
epmty
Top