स्कूल जा रहे स्टूडेंट पर मधुमक्खियों का अटैक- काट काट कर...

स्कूल जा रहे स्टूडेंट पर मधुमक्खियों का अटैक- काट काट कर...

मेरठ। स्कूल जा रहे स्टूडेंट पर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर उड़ रही मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। लहूलुहान हुए स्टूडेंट को आते-जाते लोगों ने कंबल डालकर बचाया। मधुमक्खियां के हमले में जख्मी हुए स्टूडेंट को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की सवेरे स्कूल जा रहे एक स्टूडेंट पर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर उड़ रही मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। इस दौरान सड़क मार्ग से होकर गुजर रहे कई अन्य लोग भी मधुमक्खियां के हमले की चपेट में आ गए। स्टूडेंट के ऊपर लिपटीं मधुमक्खियां ने काट काट कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

आते-जाते अन्य राजगीर भी मधुमक्खियों ने घायल कर दिए। इसी दौरान मौके से होकर गुजर रहे राहगीरों ने मधुमक्खियां के हमले से बेहाल हुए स्टूडेंट पर कंबल डालकर किसी तरह उसकी जान बचाई।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर हुए मधुमक्खियां के हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस दौरान इवनिंग वॉक करने निकले रिटायर्ड जेई धर्मवीर की मधुमक्खियां के हमले की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

Next Story
epmty
epmty
Top