बांग्लादेशी विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग- पैसेंजर....

बांग्लादेशी विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग- पैसेंजर....

नागपुर। तकनीकी समस्या की वजह से नीचे उतरने को मजबूर हुई ढाका से चलकर दुबई जाने वाली बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया गया है।

बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़ान भरने के बाद दुबई जाने वाली बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान की महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

नागपुर हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रूही ने इंडिया टुडे टीवी की बहन वेबसाइट आज तक को बताया है कि विमान को तकनीकी समस्या के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने को मजबूर होना पड़ा है।

अधिकारी के मुताबिक नागपुर के एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने के बाद बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top