मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक- देवस्वम बोर्ड लेगा अब एक्शन

तिरुअनंतपुरम। त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने मंदिरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। मंदिरों का मैनेजमेंट संभालने वाले त्रवंकोर देवस्वम बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी करते हुए कहा गया है कि मंदिरों में सिर्फ और सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान एवं धार्मिक आयोजन कराए जाएं।
केरल के मंदिरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने पर बैन लगा दिया गया है। राज्य के भीतर मंदिरों का मैनेजमेंट संभालने वाले त्रवंकोर देवस्वम बोर्ड की ओर से राज्य के सभी 1248 मंदिरों को सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि मंदिरों में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान के अलावा धार्मिक आयोजन ही कराए जाएं, किसी भी राजनीतिक गतिविधि अथवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा मंदिरों में लगाने की कतई परमिशन नहीं दी जाए।
बोर्ड की ओर से सर्कुलर में यह बात भी साफ की गई है कि उसके आदेशों का पालन नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की 30 मार्च एवं वर्ष 2016 के दौरान भी त्रवंकोर देवस्वम बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी करते हुए कहा गया था कि मंदिर परिसरों में पूजा अनुष्ठान के अलावा किसी भी तरह के अन्य राजनैतिक आयोजन नहीं होंगे।