बहराइच हिंसा- तीन दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल - सड़कों पर सन्नाटा

बहराइच हिंसा- तीन दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल - सड़कों पर सन्नाटा

बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार की रात हुए बवाल के बाद सोमवार को जिले भर में बंद की गई इंटरनेट सेवाएं आज चौथे दिन बहाल कर दी गई है। महराजगंज में शांति बहाल होने के बाद शुरू की गई इंटरनेट सेवाओं के बीच सरकारी दफ्तरों एवं बैंकों में भी काम का शुरू कर दिया गया है। लेकिन सड़कों पर अभी तक भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बृहस्पतिवार को बहराइच जिले के महराजगंज में रविवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवाओं को आज बहाल कर दिया गया है।

पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के नेपाल सरहद इलाके में भी बंद की गई इंटरनेट सेवाएं भी तीन दिन बाद शांति स्थापित होने पर बहाल कर दी गई है। इससे सरकारी दफ्तरों एवं बैंकों में काम का सुचारु होने लगा है।

बवाल के शांत होने के बाद अभी तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिसके चलते लोगों की आवाजाही दिखाई नहीं दे रही है। सड़कों एवं गलियों में केवल वर्दी धारी पुलिस के जवान की दिखाई दे रहे हैं।

इंटरनेट सेवाएं बहाल होने के बाद एसपी देहात डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने आम जनमानस से आह्वान किया है कि कोई भी भ्रामक सूचना में अथवा अफवाहें ना फैलाएं और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने हिदायत दी है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं देने पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।

Next Story
epmty
epmty
Top