अटैक कर बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ी- विरोध में लगाया सड़क पर जाम

अटैक कर बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ी- विरोध में लगाया सड़क पर जाम

बुलंदशहर। असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अपना निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर उसे खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्से में आए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन के बाद तोड़फोड़ करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार को जनपद बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मौजपुर पार्क में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हमला करते हुए सामाजिक तत्वों ने रात के समय तोड़फोड़ कर उस क्षतिग्रस्त कर दिया।


सोमवार की सवेरे जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो गुस्से में आए लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नारे बाजी के साथ जाम लगा रहे लोगों को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शांत किया।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश सागर ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों का पता लगाकर उन्हें सख्त सजा की मांग की है। स्थानीय प्रशासन फिलहाल स्थिति पर अपनी नजर रखे हुए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top