ट्रक की टक्कर से उडे ऑटो रिक्शा के परखच्चे- 7 महिलाओं की मौत

ट्रक की टक्कर से उडे ऑटो रिक्शा के परखच्चे- 7 महिलाओं की मौत

नई दिल्ली। रफ्तार का कहर सहज में ही 7 महिलाओं की जान अपने साथ लेकर चला गया है। तकरीबन दर्जनभर लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इस कदर विकराल रहा कि ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कर्नाटक के बीदर में शुक्रवार की देर रात हुए एक हादसे में 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। यह महिलाएं दिन भर मजदूरी करने के बाद ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही महिला मजदूरों से भरी ऑटो रिक्शा बीदर के बेमालाखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंची, वैसे ही सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक के साथ ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दो वाहनों की यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में ऑटो रिक्शा के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए और ऑटो रिक्शा के भीतर बैठी 40 वर्षीय पार्वती, 36 वर्षीय प्रभावती, 60 वर्षीय गुडम्मा, 40 वर्षीय पदम्मा, 34 वर्षीय जगम्मा, 55 वर्षीय ईश्वरम्मा और 60 वर्षीय रुकमणीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने 11 अन्य महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top