कस्टम अफसरों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश-1.2 किलोग्राम सोने..

कस्टम अफसरों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश-1.2 किलोग्राम सोने..

नई दिल्ली। 1.2 किलोग्राम सोना छुपा कर लाया इराक की नागरिक कस्टम विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब नहीं हो सका। सिल्वर कोटेड ज्वेलरी में छुपा कर लाये गए सोने के साथ इराकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इराक के बगदाद से आई उड़ान से निकलकर बाहर आए इराकी नागरिक को 1.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।

यह अरेस्टिंग उस समय की गई जब सिल्वर कोटेड ज्वेलरी में बरामद हुआ सोना लिपटा हुआ था। कस्टम अधिकारियों को इस बात का संदेह है कि यह सोना हो सकता है। आरोपी इराक के बगदाद से आई उड़ान में राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था।

इससे पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने तकरीबन 17.89 करोड रुपए मूल्य की कोकिन जप्त की थी।

नैरोबी से दोहा होते हुए मुंबई आए व्यक्ति को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

Next Story
epmty
epmty
Top