विदाई के समय दुल्हन की 3 शर्त सुनकर हर कोई हैरान और टूट..

झांसी। हंसी खुशी के माहौल के बीच संपन्न हुई शादी की सभी रस्मों के बाद विदाई के वक्त दुल्हन की तरफ से रखी गई तीन शर्ते सुनकर हर कोई बुरी तरह से सन्न रह गया। काफी देर की गहमागहमी के बाद भी जब बात नहीं बनी तो लड़की पक्ष में विदाई से इंकार कर दिया और रिश्ता टूट गया। वर पक्ष की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल झांसी जनपद के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव में रहने वाला युवक मानवेंद्र गुरु सराय में रहने वाली लड़की के यहां बारात लेकर पहुंचा था। बारात घर में आयोजित किए गए शादी समारोह के दौरान विवाह की सारी रस्में हंसी खुशी के माहौल के बीच संपन्न हुई। लेकिन जब लड़की के विदाई का समय आया तो दुल्हन की ओर से दूल्हे के सामने रखी गई तीन शर्ताे को सुनकर लड़का और लड़की पक्ष के सभी लोग बुरी तरह से सन्न रह गए।
दुल्हन की ओर से पहली शर्त यह रखी गई थी कि दूल्हा उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा।, दूसरी शर्त में दुल्हन ने कहा कि उसकी छोटी बहन हमेशा उसके साथ रहेगी। जबकि तीसरी शर्त में दुल्हन की ओर से कहा गया कि उसका एक परिचित और मुंह बोला पिता कभी भी उसके यहां मिलने जुलने के लिए आ जा सकेगा। इस पर किसी तरह की टोका टाकी नहीं की जाएगी। दुल्हन की यह तीनों शर्ते सुनकर दूल्हे और उसके परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई और उन्होंने दुल्हन की तीनों शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। शर्ते नहीं मानने पर दुल्हन ने विदाई से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे की ओर से चढ़ाए गए जेवरात के साथ दुल्हन अपने मुंह बोले पिता को लेकर वापस घर के भीतर चली गई। इस सारे झमेले के बाद लड़के पक्ष की ओर से थाने में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।