फेमस कैफे में हुए ब्लास्ट से सहमा इलाका- चार लोग हुए जख्मी

फेमस कैफे में हुए ब्लास्ट से सहमा इलाका- चार लोग हुए जख्मी

बेंगलुरु। राजधानी के फेमस रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर चार लोग जख्मी हो गए हैं। शहर के मशहूर कैफे में हुए धमाके की आवाज को सुनकर आसपास के लोग बुरी तरह से सहम गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यस्त इलाके व्हाइटफील्ड में खुले मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट की आवाज को सुनकर समूचा इलाका दहशत के मारे सहम गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक कुंदन हल्ली थाना क्षेत्र में फेमस कैफे रामेश्वरम के भीतर हुए इस ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए लोगों में स्टाफ के ही तीन लोगों के अलावा एक ग्राहक भी शामिल है। वैसे जख्मी होने वालों की संख्या अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। इस बीच जानकारी मिल रही है की कैफे के भीतर रखे एक अनजान बैग में मौजूद किसी चीज में यह ब्लास्ट हुआ है। धमाके की यह घटना दोपहर बाद होना बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपयुक्त समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जख्मी हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज दिलाया जा रहा है।

epmty
epmty
Top