अनिल कुमार को मिली सर्व समाज एकता दल की कमान

अनिल कुमार को मिली सर्व समाज एकता दल की कमान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में सर्व समाज एकता दल का विस्तार करने में लगे प्रदेशाध्यक्ष ने अनिल कुमार को संगठन का बुलंदशहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप अपने संगठन का उत्तर प्रदेश में विस्तार करने में लगे हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में जाकर संगठन को मजबूती देने और क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए उनके द्वारा राज्य के जनपदों का दौरा किया जा रहा है। सर्व समाज एकता दल के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बुलंदशहर के नरोरा डिबाई निवासी अनिल कुमार को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हे अपनी कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन करने के निर्देश दिए हैं।


प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बताया कि उनकी पार्टी सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर प्रदेश में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम सर्व समाज के सुविधाओं और हितों को ध्यान में रखकर निर्धारित किए गए हैं। पार्टी मजबूती के साथ लोगों के बीच जाकर उनके सम्मुख अपना पक्ष रखेगी और उन्हे पार्टी से जोडकर प्रदेश में अपना वजूद कायत करेगी।

Next Story
epmty
epmty
Top