राज्यों में जारी हुआ अलर्ट- 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाऐं

राज्यों में जारी हुआ अलर्ट- 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाऐं

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग की ओर से ओडिशा एवं बंगाल समेत 3 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज से एक्टिव होने वाले मोचा तूफान की वजह से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही गई है। इसके एक 2 दिनों के भीतर और अधिक खतरनाक होने की संभावनाएं जताई गई है।

रविवार को भारतीय मौसम विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज से बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऐसा चक्रवात बन सकता है जो देश के चेन्नई एवं उसके आसपास के इलाकों में तूफान के रूप में तब्दील होकर भारी तबाही मचा सकता है। मोचा नाम के इस तूफान के एक 2 दिनों के भीतर और अधिक खतरनाक होने की संभावना भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

विभाग ने कहा है कि इस चक्रवात की वजह से ना केवल देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी बल्कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मछुआरों को समंदर से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा है कि मोचा तूफान आगामी 7 मई को पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में अपना असर दिखाएगा। 8 एवं 9 मई को इस तूफान की तीव्रता बढ़ने का अनुमान भी भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है।

Next Story
epmty
epmty
Top