स्वतंत्रता दिवस पर आखिर अक्षय कुमार बन ही गए हिंदुस्तानी

स्वतंत्रता दिवस पर आखिर अक्षय कुमार बन ही गए हिंदुस्तानी

नई दिल्ली। भारत में रहने के बावजूद हिंदुस्तानी नहीं होने वाले एक्टर अक्षय कुमार को आखिरकार भारत का नागरिक होने का गर्व प्राप्त हो ही गया है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए खुद के हिंदुस्तानी होने की जानकारी दी है।

मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद के भारतीय नागरिक होने के आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों की तस्वीर शेयर करते हुए अब खुद के भारत के नागरिक होने का सबूत पेश किया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक कनाडा की नागरिकता रखने वाले अक्षय कुमार को भारत में रहने के बावजूद भारतीय नहीं होने की वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता था।


मंगलवार को अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। अक्षय कुमार के इस ऐलान के बाद कुछ लोग अब उन्हें उनके हिंदुस्तानी होने की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ ट्रोलर्स उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय की पोस्ट पर अपने कमेंट में लिखा है बधाई अक्की पाजी। आप पहले भी हिंदुस्तानी थे, अब भी हिंदुस्तानी हो और हमेशा हिंदुस्तानी ही रहोगे।

epmty
epmty
Top