अखिलेश यादव एवं अवधेश ने दिया इस्तीफा- दोनों ने छोड़ी विधायकी

अखिलेश यादव एवं अवधेश ने दिया इस्तीफा- दोनों ने छोड़ी विधायकी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के साथ-साथ अयोध्या के सांसद बने अवधेश पासी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत सांसद निर्वाचित हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने राज्य की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के अलावा अयोध्या की फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने गए अवधेश पासी ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तथा अवधेश पासी 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की क्रमशः करहल और मिल्कीपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। दोनों ने आज अपनी-अपनी विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है।

epmty
epmty
Top