केंद्रीय कृषि मंत्री के बाद अब BJP अध्यक्ष को फ्लाइट में मिली टूटी सीट

केंद्रीय कृषि मंत्री के बाद अब BJP अध्यक्ष को फ्लाइट में मिली टूटी सीट

मोहाली। देश में उड़ान सेवाएं दे रही कंपनियों की बदहाली की परतें अब लगातार खुलकर सामने आ रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री के बाद अब इंडिगो की फ्लाइट में पंजाब के भाजपा अध्यक्ष को भी टूटी सीट पर बैठकर फ्लाइट में यात्रा करनी पड़ी है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट की टूटी सीटों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा में उन्हें मिली सीट के कुशन ढीले मिले हैं।

उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने टूटी सीट के मामले को लेकर फ्लाइट के क्रू मेंबर से बात की तो उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर शिकायत करने को कहा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को देखना चाहिए कि प्रमुख एयरलाइंस का यह चलता है वाला रवैया सुरक्षा मानदंडों तक न पड़े।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए टूटी सीट पर बैठकर फ्लाइट में यात्रा करनी पड़ी थी।

Next Story
epmty
epmty
Top