9 महीने बाद सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

9 महीने बाद सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

नई दिल्ली। फ्लोरिडा पिछले तकरीबन 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स एवं बुच विल्मोर अंतरिक्ष से रवाना हो गए हैं तकरीबन 9 महीने एवं 13 दिन बाद दोनों की पृथ्वी पर वापसी हो रही है।

अंतरिक्ष में सी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स तकरीबन 9 महीने एवं 13 दिन बाद बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हो गई है। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो तथा एस्ट्रोनॉट निक हेग एवं अलेक्सांद्र गोरबुनोव स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना हुए हैं।

एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सा वार होने के बाद चारों सवेरे 8:35 पर इस स्पेसक्राफ्ट का यानी दरवाजा बंद हुआ और 10:35 पर स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ।

जानकारी मिल रही है कि अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स एवं अन्य को लेकर धरती पर लौट रहा स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च की सवेरे लगभग 3:27 पर फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा।

Next Story
epmty
epmty
Top