चला प्रशासन का हंटर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

चला प्रशासन का हंटर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

बिजनौर। जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए कार्यवाही के हंटर के अंतर्गत कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं चेयरपर्सन पति की पांच स्थानों पर स्थित तकरीबन ढाई करोड रुपए कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। कुर्क की गई संपत्ति में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का एक ईंट भट्टा भी शामिल है।

सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं चेयर पर्सन पति शाहबाज पठान की जिले के पांच स्थानों पर स्थित तकरीबन ढाई करोड रुपए की संपत्ति को कर्क करते हुए तहसीलदार प्रभा सिंह को कुर्क की गई संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया है।

तहसील प्रशासन को जिलाधिकारी की ओर से शहर के मोहल्ला चाहसंग के रहने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहबाज पठान द्वारा अवैध रूप से अर्जित किए गए अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति की जांच पड़ताल के बाद पांच स्थानों की संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश दिए गए थे।

सोमवार को एसडीएम मनोज कुमार एवं सीओ भारत कुमार सोनकर, तहसीलदार प्रभा सिंह, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपालों के साथ ग्राम मिर्जापुर बेला में स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ईंट भट्टा, खानपुर खादर एवं तहरपुर की कृषि भूमि तथा चांदपुर में बादशाह रोड के एक प्लांट को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करते हुए वहां पर सूचना पट लगवा दिए गए हैं। पांच स्थानों पर कुर्क की गई संपत्ति की कीमत तकरीबन ढाई करोड रुपए होना बताई गई है।

epmty
epmty
Top