मस्जिद ब्लास्ट मामले में एक्शन- अरेस्ट किया दो लोगों पर लगा UAPA

मस्जिद ब्लास्ट मामले में एक्शन- अरेस्ट किया दो लोगों पर लगा UAPA

मुंबई। मस्जिद में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के अंतर्गत इस संबंध में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

महाराष्ट्र के बीड जनपद स्थित मस्जिद में ईद उल फितर के त्योहार से पहले 30 मार्च को हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आतंकवादी कृत्य के लिए कठोर गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम UAPA और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि ईद उल फितर के त्योहार से पहले 30 मार्च को बीड स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट के मामले के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस द्वारा स्थानीय निवासी 22 वर्षीय विजय राम गव्हाले तथा 24 वर्षीय श्री राम अशोक सागडे को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि मस्जिद के भीतर हुए इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन ब्लास्ट की चपेट में आकर मस्जिद का अंदर का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था।

अब महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आतंकवादी कृत्य के लिए कठोर गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम UAPA और भारतीय न्याय संहिता BNS की धाराओं में कार्यवाही की गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top