केदारनाथ में हादसा- पत्थर गिरने से तीन तीर्थ यात्रियों की मौत- कई घायल

केदारनाथ में हादसा- पत्थर गिरने से तीन तीर्थ यात्रियों की मौत- कई घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर हुए बड़े हादसे में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा पैदल यात्रा मार्ग पर बड़े पत्थर गिरने की वजह से हुआ है। घायल हुए दो लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक हुए भूस्खलन से पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है।

पैदल यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थरों की चपेट में आकर जख्मी हुए दो लोगों को पुलिस और प्रशासन की राहत टीमों द्वारा तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को हुए इस जानलेवा हादसे की जानकारी रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार की ओर से दी गई है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में पहाड़ी क्षेत्रों में मानसूनी बारिश झमाझम हो रही है, जिससे चारों तरफ परेशानी के हालात उत्पन्न हुए पड़े हैं।

epmty
epmty
Top