निर्माण लड्डू पर्व पर हादसा- मान स्तंभ की सीढ़ियां गिरी- श्रद्धालु दबे

निर्माण लड्डू पर्व पर हादसा- मान स्तंभ की सीढ़ियां गिरी- श्रद्धालु दबे

बागपत। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तंभ परिसर में लकड़ी से बनाए गए पैड़ के धराशाई हो जाने से 80 से अधिक श्रद्धालु उसके नीचे दबकर घायल हो गए हैं। हादसा होते ही मौके पर मची भगदड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान में जुट गए।

मंगलवार को जनपद बागपत के बड़ौत कस्बे में हुए बड़े हादसे में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तंभ परिसर में लकड़ी से पड़ा बना पैड़ भरभराकर गिर गया।

श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए तकरीबन 65 फीट ऊंचे मंच के टूटने से 80 से अधिक लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मान स्तंभ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थाई सीढ़ियों पर चढ़ने लगे। इसी दौरान वह सीढियां भरभराकर नीचे गिर गई और उसके नीचे 80 से ज्यादा श्रद्धालु दब गए। हादसा होते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय तुरंत पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान में जुट गए।

आनन फानन में हादसे में घायल हुए लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। एंबुलेंस के नहीं मिलने पर घायल हुए लोग ई-रिक्शा में ही बैठाकर अस्पताल भेजे गए।

Next Story
epmty
epmty
Top