राजधानी में ABVP का प्रदर्शन- फूंका अखिलेश यादव का पुतला- पुलिस से झड़प

राजधानी में ABVP का प्रदर्शन- फूंका अखिलेश यादव का पुतला- पुलिस से झड़प

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा मुखिया का पुतला भी फूंका गया।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल करते हुए समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।


भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के पास हंगामा कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार बताए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका।

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार बताए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जब बेरिकेडिंग लगाकर रोका तो नाराज हुए कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के सामने की प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इस दौरान अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों के बीच सपा मुखिया का पुतला जलाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जोरदार झड़प भी हुई।

Next Story
epmty
epmty
Top