AAP ने LG को बताया बाहरी व्यक्ति - बोली LG की लोगों की भलाई में....

AAP ने LG को बताया बाहरी व्यक्ति - बोली LG की लोगों की भलाई में....

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से दिल्ली में आए पानी के संकट के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए पलटवार में लेफ्टिनेंट गवर्नर को बाहरी व्यक्ति होना बताते हुए कहा है कि उनकी लोगों की भलाई में कोई दिलचस्पी नहीं है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना पर आरोप लगाया गया है कि राजधानी के उपराज्यपाल एक बाहरी व्यक्ति है, जिन्हें लोगों की भलाई में कोई दिलचस्पी नहीं है।

आम आदमी पार्टी में कहा है कि उनकी पार्टी को हर मुद्दे पर लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ लड़ना जरूरी नहीं लगता है। वह बात अलग है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर व्यवस्था बनाने की बजाय एक राजनीतिज्ञ की तौर पर अपनी कार्य शैली को आगे बढ़ा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि निरंतर बढ़ रहे गर्मी के तापमान की वजह से राजधानी दिल्ली गंभीर जल संकट से जूझ रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को चिट्ठी लिखकर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से आती रिक्त पानी देने की डिमांड उठाई थी।

दिल्ली में आए जल संकट को लेकर लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराते हुए कहा था कि सरकार दिल्ली की पब्लिक के साथ ओछी एवं गंदी राजनीति कर रही है।

epmty
epmty
Top